फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: मशीन के चक्के की चपेट में आया युवक, मौत

Thu, 25 Sep 2025 01:37 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कुरावली। थाना क्षेत्र के गांव सलेमपुर में पंपिंगसेट से चारा काटते समय चारा मशीन का पहिया टूट कर 45 वर्षीय युवक के सीने में जा लगा। गंभीर घायल युवक को परिजन अस्पताल ले गए जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना से परिवार में कोहराम मच गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

बुधवार की देर शाम थाना क्षेत्र के गांव सलेमपुर निवासी जयपाल (45) पुत्र लालाराम पंपिंग सेट से चारा मशीन चलाकर पशुओं के लिए चारा काट रहा था। चारा काटते समय मशीन का चक्का टूटकर जयपाल के सीने में जा लगा इससे वह मौके पर ही गिर पड़ा। आनन फानन मे परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे यहां डाॅक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें