फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: अंतरराष्ट्रीय फिडे रेटेड ओपन रैपिड चेस टूर्नामेंट में दिल्ली, यूपी, एमपी, बिहार के खिलाड़ियों ने किया दमदार प्रदर्शन

विज्ञापन
बाह में अंतर्राष्ट्रीय चैस टूर्नामेंट
विज्ञापन
बाह। लंबरदार गया प्रसाद मेमोरियल अंतरराष्ट्रीय फिडे रेटेड ओपन चेस टूर्नामेंट शनिवार को ग्लोबल स्कूल ऑफ साइंस बाह में शुरू हुआ। पहले दिन उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश एवं दिल्ली के खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन के साथ बढ़त बना ली है। जबकि यूएसए के दोनों खिलाड़ी पिछड़ गए।
विज्ञापन




आयोजन समिति के डॉ. अभिषेक पाठक और रामसेवक शर्मा ने बताया कि टूर्नामेंट में देश के 12 राज्य एवं यूएसए के दो खिलाड़ियों समेत 269 खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं। विजेताओं को 1.60 लाख रुपये का नकद पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। टूर्नामेंट में 9 राउंड खेले जाने हैं। पहले दिन 4 राउंड खेले गए। मध्य प्रदेश के पीयूष रंजन दुबे, शुभ खत्री, एसके राठौड, उत्तर प्रदेश के राजेंद्र गुप्ता, राहुल उपाध्याय, नकुल चौधरी, दीपक सिंह, राजेश कुमार शर्मा, दिल्ली के अभिषेक, सकतनाथ, हरीश शर्मा, राहुल सूरी 4 अंक के साथ बढ़त बनाए हुए हैं। जबकि कड़े मुकाबले में मध्य प्रदेश के मृदुहास त्रिपाठी, ब्रजेश शर्मा, अनमोल चौहान, उत्तर प्रदेश के आद्रिता मिश्रा, हरिओम शर्मा, अभिनव जैसवाल, तरुण गौतम, वियोम बंसल, मोहम्मद हसनैन सिद्दीकी, देवांश राठौड 3.5 अंक के साथ पीछा कर रहे हैं। यूएसए के प्रेम गज्जला 3 अंक के साथ और भव्या सिंह 2.5 अंक के साथ पहले दिन पिछड़ते दिखे।

इससे पहले मेरठ के वरिष्ठ जेल अधीक्षक डॉ. वीरेशराज शर्मा ने टूर्नामेंट का उद्घाटन किया। क्षेत्र में पहली बार अंतरराष्ट्रीय चैस टूर्नामेंट के आयोजन पर खुशी जताई। इस दौरान डॉ. मनीष कुमार, डॉ. धर्मेंद्र शर्मा, भानु प्रताप सिंह, पवन टाइगर, राना प्रताप सिंह, प्रविंद मनि वर्मा, सौरभ गोस्वामी, नीरज कुमार, गणेश शर्मा विद्यार्थी, आशुतोष नेहरू, देवेंद्र मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें