फतेहाबाद। थाना क्षेत्र के गांव रिहावली में शनिवार दोपहर को स्टार्टर में फॉल्ट होने से झोपड़ी में आग लग गई। इससे झोपड़ी में रखा हजारों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। रिहावली थाना फतेहाबाद निवासी कामता प्रसाद ने बताया कि शनिवार दोपहर 12 बजे के करीब अचानक से सबमर्सिबल के स्टार्टर में फॉल्ट हो गया। इससे झोपड़ी में आग लगी गई। जानकारी पर खेतों पर काम कर रहे बड़ी संख्या में किसान पहुंचे। तब तक आग ने विकराल रूप धारण कर लिया था। इससे झटका मशीन, इन्वर्टर तथा कपड़े अन्य सामान जलकर राख हो गया है। पीड़ित किसान का कहना है कि हजारों रुपये का नुकसान हो गया है।