फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: ताइक्वांडो में उत्तराखंड में आगरा के खिलाड़ियों ने जीते 8 पदक

Tue, 02 Jun 2026 02:31 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप
विज्ञापन
आगरा। उत्तराखंड के हल्द्वानी में खेली गई 13वीं ओपन नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप में आगरा के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। उत्तर प्रदेश की टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए उन्होंने कुल 8 पदक (3 स्वर्ण, 3 रजत और 2 कांस्य) जीते।
विज्ञापन

डिस्ट्रिक्ट ताइक्वांडो एसोसिएशन के सचिव देवेंद्र सिंह ने बताया कि अथर्व राज निगम, वैष्णवी सोनी और शिवम त्यागी ने स्वर्ण, विराज सिंह, अक्षिता गुप्ता और ऐश्वर्या प्रताप सिंह ने रजत, प्रणव शर्मा और विधांश ने कांस्य पदक जीते हैं। एसोसिएशन के अध्यक्ष विनोद बंसल ने कहा कि यह आगरा के लिए गौरवपूर्ण क्षण है। खिलाड़ियों के लौटने पर वरिष्ठ खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों ने मिठाई बांटकर खुशी का इजहार करते हुए स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें