फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: कराटे में आगरा के खिलाड़ियों ने झटके 18 पदक

विज्ञापन
कराटे प्रतियोगिता
विज्ञापन
आगरा। अलीगढ़ के नुमाइश मैदान पर हुई राजकीय औद्योगिक एवं कृषि प्रदर्शनी कराटे प्रतियोगिता में आगरा के खिलाड़ियों ने 18 पदक हासिल करते हुए दूसरा स्थान प्राप्त किया। कराटे एसोसिएशन ऑफ आगरा के महासचिव पुष्पेंद्र यादव ने बताया कि जिला प्रशासन एवं अलीगढ़ कराटे-डो एसोसिएशन के तत्वावधान में प्रतियोगिता हुई थी। इसमें आगरा के खिलाड़ियों ने तीन स्वर्ण, सात रजत और आठ कांस्य पदक जीते।
विज्ञापन

स्वर्ण पदक विजेता आराध्य गुप्ता, रिशु राज वर्मा और मोक्ष जैन रहे। रजत पदक युग तिवारी, सिया अग्रवाल, अलर्क गोस्वामी, नम्रता राणा, वेदिका सिंह, एंजल सिंह और रिद्धि गोयल को मिला। वहीं आराध्य शर्मा, जिज्ञासा पोरवाल, काव्या सिंह, अवनी सिंह, दर्पण राणा, देवांश त्यागी, दिव्यांशु यादव, और हर्षित लांबा ने कांस्य पदक पर कब्जा किया। सभी खिलाड़ी दयालबाग के निजी स्कूल के हैं। आगरा जिला ओलंपिक संघ के महासचिव एवं कराटे एसोसिएशन ऑफ आगरा के चेयरमैन राहुल पालीवाल, आगरा जिला ओलंपिक संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं कराटे एसोसिएशन ऑफ आगरा के अध्यक्ष डॉ. सत्यदेव पचौरी, नवीन बलूनी, डॉ. ललितेश यादव आदि ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें