आगरा। आगरा क्लब की ओर से आयोजित आगरा क्लब स्पोर्ट्स फिएस्टा के दूसरे दिन लॉन टेनिस प्रतियोगिता में कड़े और रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। विभिन्न आयु वर्गों में खिलाड़ियों ने अपनी बेहतरीन सर्विस और शॉट से दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं। टूर्नामेंट रेफरी आशीष वर्मा की देखरेख में सभी मुकाबले कराए गए।
बॉयज डबल्स अंडर-19 में अरीहन एवं सात्विक की जोड़ी ने प्रथम स्थान हासिल किया। प्राकृत अग्रवाल एवं केशव खंडेलवाल द्वितीय व मनन एवं अर्श सेठ तृतीय रहे। बॉयज सिंगल्स अंडर-10 में मीवान खुराना प्रथम, शिवांग अग्रवाल द्वितीय और क्रिशिव मित्तल तृतीय रहे। गर्ल्स सिंगल्स अंडर-15 में सिया मोहन प्रथम, शिविका जैन द्वितीय और व्यंका अग्रवाल तृतीय रहीं। ओपन वुमेंस सिंगल्स में मान्या प्रथम, समिका द्वितीय व मोहिनी गर्ग तृतीय रहीं। वेटरन 40+ मेंस सिंगल्स (मेंबर्स) डॉ. गौरव खंडेलवाल प्रथम, डॉ. अजय द्वितीय और मनोहर सिंह तृतीय रहे। इस दौरान खेल निदेशक ग्रुप कैप्टन किंशुक कुमार, सचिव राहुल पालीवाल, संयोजक कमल चौधरी, महेश नोटियाल, नंदी रावत, विशाल सक्सेना व फुटसल संयोजक पवन मंगल आदि मौजूद रहे।