आगरा। बल्केश्वर स्थित राधे मोहन क्लब तरणताल में माथुर वैश्य इंटरनेशनल की ओर से आयोजित तैराकी प्रतियोगिता का रविवार को समापन हो गया। प्रतियोगिता में बालक-बालिका और महिला-पुरुष वर्गों के तहत पांच आयु श्रेणियों में अंडर-10, अंडर-14, अंडर-18, 18+ वर्ष से अधिक और 35+ वर्ष से अधिक में रोमांचक मुकाबले हुए।
प्रतियोगिता का शुभारंभ संस्था के गवर्नर एमवी अशोक कुमार गुप्ता और पूर्व गवर्नर राकेश कुमार गुप्ता ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। माथुर वैश्य समाज के करीब 100 खिलाड़ियों ने फ्री स्टाइल, बैक स्ट्रोक और ब्रेस्ट स्ट्रोक की कुल 34 प्रतिस्पर्धाओं में प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा दिखाई।
विभिन्न वर्गों के परिणाम
बालक वर्ग अंडर-10 में 25 मी. फ्रीस्टाइल में रिदान प्रथम, अर्नब द्वितीय और वरदान तृतीय स्थान पर रहे। अंडर-18 प्लस वर्ग 25 मी. फ्रीस्टाइल में अर्णव प्रथम, अर्णव कौशल द्वितीय और कार्तिक तृतीय रहे। बालिका वर्ग अंडर-10 में संवि गुप्ता प्रथम, नेहल द्वितीय व पृषा तृतीय रहीं। अंडर-18 प्लस वर्ग में यशी प्रथम व पलक द्वितीय रहीं। पुरुष वर्ग में अंडर- 35+ प्लस 25 मी. फ्रीस्टाइल में अंशुल प्रथम, लोकेश द्वितीय व वैशांत तृतीय रहे। महिला वर्ग अंडर-35 प्लस में डॉ. अनुपम गुप्ता प्रथम, अनुशी द्वितीय व भारती तृतीय रहीं।
विजेता खिलाड़ियों को मिले मेडल
समापन समारोह के दौरान संस्था के फर्स्ट वाइस गवर्नर पीएन गुप्ता, इंटरनेशनल पीआरओ नीरा गुप्ता, संजय गुप्ता और मनोज गुप्ता ने विजेताओं को मेडल और उपहार देकर सम्मानित किया। निर्णायक में कुमकुम, मनीष, अमर अवस्थी, आशीष कुशवाहा, रामकृष्ण, मोहम्मद यामीन, अनुराग, अथर्वी रहीं। संचालन संस्था के सचिव राजेश गुप्ता ने किया। इस दौरान मुकेश कुमार गुप्ता, राजकिशोर गुप्ता, विनोद गुप्ता, श्रुति गुप्ता, अंजली, निशा आदि की मौजूदगी रही।