फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2018: सीएसके के दीपक चाहर के नाम हुआ ये अनूठा रिकॉर्ड

Thu, 24 May 2018 12:20 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
दीपक चाहर - फोटो : ipl
विज्ञापन
इंडियन प्रीमियर लीग का सफर चेन्नई सुपर किंग्स के लिए जितना शानदार रहा है, उतना ही शानदार आगरा के रहने वाले दीपक चाहर के लिए भी रहा है। 
विज्ञापन


दीपक ने इस आईपीएल में एक अनूठा रिकॉर्ड बना लिया है। इस सीजन के पहले मैच में पहला आईपीएल विकेट उनके नाम रहा। वहीं उन्होंने प्ले ऑफ मैच में भी कारनाम कर दिखाया। 

चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने शहर के दीपक चाहर पर जितना विश्वास आईपीएल के इस सीजन के पहले मैच में दिखाया था, उतना ही विश्वास पहले प्ले ऑफ मैच में भी दिखाया। 
विज्ञापन

दीपक चाहर
मंगलवार को हैदराबाद से हुए पहले प्ले ऑफ मैच में महेंद्र सिंह धोनी ने दीपक चाहर को पहला ओवर दिया। दीपक ने आईपीएल के पहले प्ले ऑफ मैच का विकेट लिया। 

दीपक चाहर के लिए यह आईपीएल काफी खास रहा। उनके आंकड़े बताते हैं कि उन्होंने आईपीएल की सभी टीमों के खिलाफ शानदार गेंदबाजी की। दीपक ने आईपीएल के इस सीजन में 10 मैच खेले। 

10 मैचों में उन्हें 34.1 ओवर गेंदबाजी करने का मौका मिला। उन्होंने सभी मैचों में कुल 205 गेंदें फेंकी, इनमें से दीपक ने 107 गेंदे ऐसी फेंकी जिन पर दुनिया के धुरंधर खिलाड़ी कोई भी रन नहीं बना सके। 
विज्ञापन

फेंकी इतनी डॉट बॉल 

deepak chahar
टी-20 फॉर्मेट में इतनी डॉट गेंदे फेंकना काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। क्रिकेटर अहसान खान का कहना है कि विभिन्न टीमों के धुरंधर बल्लेबाजों के सामने दीपक ने जिस तरह की गेंदबाजी की है, उससे साबित होता है कि भविष्य में दीपक भारतीय क्रिकेट टीम की ओर से खेलते हुए दिखाई देंगे। 

गौरतलब है कि इंडिया ए क्रिकेट टीम में भी दीपक चाहर का चयन हो चुका है। उनका इस साल मुश्ताक अली ट्र्ऱॉफी में भी शानदार प्रदर्शन रहा था। इस सीरीज में दीपक ने सर्वाधिक विकेट हासिल किए थे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें