फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यहां आसमान से बरस रहे अंगारे, अधिकतम तापमान ने तोड़े रिकार्ड, फिर आंधी-तूफान की आशंका

Thu, 24 May 2018 09:36 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
गर्मी से बचने की जद्दोजहद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा में आसमान से आग बरस रही है। झुलसा देने वाली धूप की वजह से लोगों का घरों से निकला भी मुश्किल कर दिया है।अधिकतम तापमान इस साल के सभी रिकार्ड पीछे छोड़ते हुए मंगलवार को 45.4 डिग्री पर पहुंच गया। 
विज्ञापन


बुधवार को भी तामपान इसी के आसपास रहा। इससे पहले गत 12 मई को पारा 45 डिग्री तक पहुंचा था। आगरा प्रदेश के सबसे गर्म शहरों में चौथे स्थान पर रहा। 

मौसम विभाग की मानें तो गुरुवार दिनभर आसामान से अंगारे बरसेंगे। हालांकि शाम तक धूल भरी आंधी आने के आसार जताए हैं। 

सुबह से ही आसमान से अंगारे बरसे। दिन ऐसे दहका कि दोपहर में निकलने वालों को आंखों में जलन महसूस होती रही। सुबह दस बजे ही टंकी का पानी खौलना शुरू हो गया। 
विज्ञापन

दोपहर में अंगारे बरसे। जो लोग दोपहिया वाहन पर निकले, उनकी त्वचा झुलसती महसूस हुई। ना सिर्फ दिन, बल्कि रात तक तपते हुए मौसम ने लोगों को बेहाल किया। 

मंगलवार को पारा सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस ज्यादा दर्ज किया गया। सुबह दस बजे ही पारा 40 डिग्री को पार कर चुका था जो शाम को 6 बजे तक 40 डिग्री से ज्यादा बना रहा। 

सूर्यास्त के बाद भी तपिश ने लोगों को परेशान किया। मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक बुधवार को पारा एक डिग्री और बढ़ सकता है। गुरुवार को आगरा समेत कुछ जगहों पर धूल भरी आंधी के आसार बन सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें