फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: सूरसदन चौराहे पर लगा था जो ग्लोब, वो कबाड़ में फेंका; अब उठने लगी ये मांग

Wed, 05 Nov 2025 08:51 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

सूरसदन पर लगा ग्लोब तीन सप्ताह पहले टूटकर गिर गया था। इसकी मरम्मत कराकर फिर से लगाने की जगह नगर निगम ने कबाड़ में डाल दिया।
विज्ञापन
कबाड़ में फेंका गया ग्लोब - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्लास्टिक से स्वास्थ्य पर खतरनाक असर पड़ने के प्रति जागरुक करने के लिए अनफोल्ड फाउंडेशन ने छह साल पहले वर्ष 2019 में सूरसदन चौराहे पर ग्लोब बनवा कर लगवाया था। प्लास्टिक की दो लीटर की बोतलों से लोहे के फ्रेम पर तैयार कराए गए ग्लोब को तब नगर निगम ने अनफोल्ड संस्था से इस ग्लोब को बनवाकर लगवाया था। तीन सप्ताह पहले यह ग्लोब टूटकर गिर गया, लेकिन मरम्मत की जगह नगर निगम ने इसे कबाड़ में डाल दिया है। फाउंडेशन ने नगर आयुक्त को पत्र लिखकर इस ग्लोब को फिर से सूरसदन तिराहे पर लगाने की मांग की है।
विज्ञापन


अनफोल्ड फाउंडेशन की मुख्य संयोजिका डॉ. मीता कुलश्रेष्ठ ने बताया कि एक क्विंटल वजन के लोहे के फ्रेम पर प्लास्टिक बोतलों से ग्लोब तैयार कराया गया था ताकि बच्चों को प्लास्टिक कचरे के प्रति जागरुक किया सके। तत्कालीन मेयर नवीन जैन के साथ सहयोगी के रूप में अनफोल्ड फाउंडेशन ने इसे सूरसदन तिराहे पर लगवाया था। जब से यह ग्लोब गिरा है, इसकी मरम्मत कर फिर से लगाने की जगह इसे कबाड़ में डाल दिया गया है। उन्होंने नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल को पत्र लिखकर कहा है कि प्लास्टिक के स्वास्थ्य पर भयानक विपरीत प्रभाव के प्रति लोगों को जागरुक करने का यह ग्लोब प्रतीक है। यह सूरसदन की पहचान बन चुका था। इसकी मरम्मत कर फिर से लगाया जाए। इसके लिए उन्होंने मेयर, डीएम को भी पत्र भेजा है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें