फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SN Medical College: बच्चे की सांस नली में फंस गई प्लास्टर की पपड़ी, चिकित्सकों ने ऐसे बचाई जान

Sat, 28 Dec 2024 01:20 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

एसएन मेडिकल कॉलेज में एक ऐसा बच्चा आया, जिसकी सांस नली में प्लास्टर की पपड़ी फंस गई। एसएन मेडिकल कॉलेज के चिकित्सकों ब्रोंकोस्कोपी कर इस पपड़ी को निकाला। 
 
विज्ञापन
बच्चे की सांस नली में फसी प्लास्टर की पपड़ी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के अछनेरा के 18 महीने के बच्चे यश ने घर की दीवार से प्लास्टर की पपड़ी निकालकर खा ली। यह पपड़ी उसकी सांस की नली में फंस गई। सांस लेने में दिक्कत आई तो परिजन बृहस्पतिवार रात 3:30 बजे एसएन मेडिकल कालेज की इमरजेंसी लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने रात में ही ब्रोंकोस्कोपी करके पपड़ी निकाली। हालत में सुधार के बाद शुक्रवार शाम को उसे डिस्चार्ज कर दिया गया।
विज्ञापन


एसएन मेडिकल कॉलेज के ईएनटी सर्जन डॉ. अखिल प्रताप सिंह ने बताया कि 18 महीने के यश को सांस लेने में परेशानी हो रही थी। बालक का एक्सरे कराया गया। इसमें सब-कुछ ठीक मिला। सीटी स्कैन के लिए भेजा गया लेकिन बालक को सांस लेने में परेशानी हो रही थी इसलिए सीटी स्कैन नहीं हो सका।

 तबीयत बिगड़ने पर इमरजेंसी ब्राेंकोस्कोपी की गई। इसमें सांस की नलिका में बाहरी वस्तु फंसी हुई दिखाई दी, इसे बाहर निकाला गया। यह घर की दीवारों से गिरने वाले प्लास्टर की पपड़ी थी। पिता विष्णु ने बताया कि बच्चे ने बाहर खेलते हुए पपड़ी खा ली थी, जो पेट में जाने की जगह सांस की नली में फंस गई। समय पर ब्रोंकोस्कोपी नहीं की जाती तो जान का खतरा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


छोटे बच्चों का यह रखें ख्याल
बच्चे क्या खा रहे हैं, इस पर निगाह रखें
मूंगफली का दाना, बटन जैसी छोटी चीजें नहीं दें
खिलौने के पार्ट्स चेक करते रहें, यह मुंह में नहीं जाएं
सांस लेने में परेशानी होने पर चिकित्सक के पास जाएं
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें