फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: घर के बगीचे में लगे इन पौधों से भी हो सकता है बीमारियों का उपचार

Mon, 17 Oct 2022 01:49 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

14 राज्यों से आईं आरोग्य सेविकाओं और कार्यकर्ताओं समेत 300 से अधिक लोगों ने भाग लिया। कई अहम घोषणाएं भी की गईं।
 
विज्ञापन
आरोग्य फाउंडेशन ऑफ इंडिया का अधिवेशन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डॉ.भीमराव आंबेडकर के बाग फरजाना स्थित संस्कृति भवन में आरोग्य फाउंडेशन ऑफ इंडिया एक अभियान के दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन का रविवार को समापन हुआ। इसमें बताया गया घर की बगिया में लगे पौधों से भी जटिल बीमारियों का उपचार संभव है। 14 राज्यों से आईं आरोग्य सेविकाओं और कार्यकर्ताओं समेत 300 से अधिक लोगों ने भाग लिया। कई अहम घोषणाएं भी की गईं।

विज्ञापन


वन औषधि और उनके पौधों की लगी प्रदर्शनी में बंगाल, ओडिशा, झारखंड, छत्तीसगढ़, पूर्वी उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात, हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर, आसाम और कर्नाटक के वनवासी क्षेत्रों में सक्रिय अरोग्य सेविकाओं ने वन औषधि और उनके पौधों की प्रदर्शनी लगाई। प्रदर्शनी में तुलसी, अमृता वासक, कालमेघ, चिरैता, धृतकुमारी, मंडूक पारडी, सतावरी, भूमि आंवला, कंटकारी, सदाबहार, रोहिणी छाल, मकचंद का फूल, अपामार्ग, रुद्राक्ष आदि की जानकारियां दी गईं।  

प्रधानमंत्री मोदी का सेल्फी प्वाइंट बना आकर्षण का केंद्र 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सेल्फी प्वाइंट लोगों के आकर्षण का केंद्र बिंदु रहा। देश के अलग अलग हिस्सों से आए आरोग्य कार्यकर्ताओं और सेविकाओं में पीएम मोदी के पुतले के साथ फोटो खिंचवाने की होड़ लगी रही।

 2030 तक एक लाख गांव जोड़ने का रखा लक्ष्य 

अधिवेशन आयोजन समिति के अध्यक्ष पूरन डावर ने 2030 तक एक लाख गांव को जोड़ने का लक्ष्य रखा। एक आरोग्य प्रकल्प के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ.आरएन मेहता, गुजरात प्रकल्प के अध्यक्ष जीतू भाई पटेल, अमेरिका के अध्यक्ष डॉ. राकेश गुप्ता, केंद्रीय मार्गदर्शक डॉ.मुकुल भाटिया, राष्ट्रीय सचिव डॉ.वाणी अहलुवालिया और आरोग्या फाउंडेशन ऑफ आगरा के अध्यक्ष मुरारी लाल फतेहपुरिया ने प्रकल्प की गतिविधियों पर प्रकाश डाला। 

ये रहे मौजूद

रामदेव शर्मा, मुकेश चंद्र शर्मा, डॉ.सूर्य प्रकाश, डॉ.हरीशानन्द, डॉ.डीपी गोयल, उड़ीसा के डॉ.टीएन सत्पथी, कर्नाटक की सरिता भंसाली, झारखंड के डॉ.मृत्युंजय, डॉ.सुषण गुप्ता, मुंबई के डॉ.महेश संधावी, सुदर्शन सुरेका, असम की बानी बोरा, गुजरात से रमिला बेन हठीला, डॉ.भौमिक और शशि मेहता, मध्य प्रदेश से डॉ.पीआर त्रिपाठी और अतुल करंडे मौजूद रहे।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें