03एमएनपी-18-वीरेंद्र भारती इंटर कॉलेज ज्योंती में पौध रोपण करते शिक्षक
- फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। वन महोत्सव के तहत जिले में बड़े पैमाने पर पोधरोपण किया जाना है। ऐसे में सभी विभागों को जल्द से जल्द पौधों के उठान के लिए निर्देशित किया गया है। शुक्रवार को डीएम ने खुद पौधों के उठान की विभागवार समीक्षा की। इसमें पंचायत राज विभाग सबसे फिसड्डी निकला। उन्होंने सभी विभागों को सुधार के निर्देश दिए हैं।
बैठक में डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि वन महोत्सव के तहत रोपे जाने वाले पौधों के उठान को जल्द से जल्द पूर्ण करें। डीएम ने समीक्षा के दौरान पाया कि अभी तक ग्राम्य विकास विभाग द्वारा निर्धारित लक्ष्य 9.80 लाख के सापेक्ष 6.57 लाख, पंचायत राज विभाग द्वारा 1.11 लाख के सापेक्ष 44 हजार, राजस्व विभाग द्वारा 1.11 लाख के सापेक्ष 68 हजार पौधों का उठान हुआ है। पौधों के उठान में पंचायत राज विभाग सबसे फिसड्डी मिला। सभी अधिकारियों को जल्द से जल्द पौधों के उठान की प्रगति सुधारने के निर्देश डीएम ने दिए हैं। बैठक में सीडीओ ईशा प्रिया, प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी मनीष मित्तल, अपर जिलाधिकारी बी.राम व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।