फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोमवार को होगा सभी विभागों का संयुक्त पौधरोपण, की गईं तैयारियां 14-15-16

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। पांच जुलाई से मुख्य पौधरोपण होना है। ऐसे में वन विभाग के अलावा अन्य सभी विभाग तैयारी में जुट गए हैं। संयुक्त पौधरोपण के लिए अलग-अलग विभागों को पौधे भेजे जा रहे हैं। मुख्य विकास अधिकारी ने सभी विभागों के नोडल अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे ऐसी व्यवस्था बनाएं कि सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक हर घंटे की प्रगति रिपोर्ट मुख्यालय के अफसरों को मिलती रहे।
विज्ञापन

जिले में पौधरोपण की वृहद तैयारियां हुई है। 18 लाख पौधे रोपने का लक्ष्य शासन से मिला है, लेकिन वन विभाग 20 लाख पौधे रोपित करने की तैयारी कर चुका है। इसके लिए विभागीय नर्सरियों में 36 लाख पौधे तैयार किए गए हैं। मुख्य विकास अधिकारी तेजप्रताप मिश्र ने सभी विभागों के नोडल अधिकारियों को निर्देशित किया है कि अपने अपने विभागों में पौधरोपण की तैयारी की प्रगति आख्या दें।
सोमवार से होने वाले संयुक्त शुभारंभ को ऐतिहासिक बनाएं। सीडीओ ने निर्देशित किया है कि हर हाल में ये व्यवस्था बना ली जाए कि पौध रोपण की प्रगति रिपोर्ट प्रति घंटे मुख्यालय और कंट्रोल रूम को मिलती रहे। चेतावनी भी दी है कि यदि इस अभियान में किसी ने लापरवाही दिखाई तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई के लिए उच्चाधिकारियों को पत्र लिख दिया जाएगा।
विज्ञापन

- पौधरोपण संयुक्त रूप से सोमवार को होगा। सभी विभाग तैयारी कर चुके हैं। संबंधित विभागों के नोडल अफसरों से संपर्क कर उनसे तैयारी की जानकारी कर ली है। सभी को लक्ष्य के अनुसार पौधे भेजे जा रहे हैं। - दिवाकर वशिष्ठ, डीएफओ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें