03एमएनपी-16-कांग्रेस कार्यालय में बैठक में मौजूद कांग्रेसी
- फोटो : MAINPURI
कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय में शोकसभा का आयोजन किया। कानपुर में शहीद हुए पुलिसकर्मियों को कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि दी। जिलाध्यक्ष विनीता शाक्य ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। जब प्रदेश में पुलिस ही सुरक्षित नहीं है तो आम जनता का क्या होगा। पूर्व जिलाध्यक्ष संकोच गौड़, कैलाश उपाध्याय, मनोज चतुर्वेदी, मनोज कुमार शाक्य, अतुल दुबे, चंद्रप्रकाश दुबे, शैलू सक्सेना, विनोद शर्मा, सुरेश राठौर, भीमसेन कठेरिया मौजूद रहे।
शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि
कानपुर में हुई वारदात को लेकर पुलिसकर्मियों में भी आक्रोश है। शुक्रवार को पुलिस लाइन और थानों में शहीद हुए पुलिसकर्मियों को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। हालांकि अधिकांश पुलिसकर्मियों की ड्यूटी जिले के बॉर्डर पर होने के कारण श्रद्धांजलि सभा नहीं हुई।