कासगंज के सोरों में आंबेडकर प्रतिमा न बदले जाने पर रोष जताते लोग
- फोटो : KASGANJ
सोरों, कासगंज। तीर्थनगरी के सहावर गेट पर क्षतिग्रस्त अंबेडकर प्रतिमा बदलवाने की मांग को लेकर समाज के लोगों ने प्रतिमा के पास खड़े होकर आक्रोश जताया। प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। लोगों ने प्रतिमा को शीघ्र बदलवाने की मांग करते हुए जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया।
कस्बे में 21 दिसंबर की रात को अराजक तत्वों ने आंबेडकर प्रतिमा के दाएं हाथ का अंगूठा क्षतिग्रस्त कर दिया था।
सुबह जब लोगों ने इसे देखा तो आक्रोशित होकर नारेबाजी की थी। कोतवाल रिपुदमन सिंह ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया। उन्होंने नई प्रतिमा लगवाने में सहयोग किए जाने का आश्वासन दिया। लोगों ने पालिका अध्यक्ष मुन्नी देवी व ईओ कुलकमल सिंह को भी समस्या से अवगत कराया था। उन्होंने भी अंबेडकर स्मारक के सौंदर्यीकरण व नई प्रतिमा लगवाने में सहयोग का आश्वासन दिया था।
एक माह से अधिक का समय बीतने के बाद भी इस ओर किसी ने ध्यान नहीं दिया। इससे आक्रोशित समाज के लोगों ने अंबेडकर स्मारक के समीप एकत्रित होकर नारेबाजे की। डीएम कार्यालय जाकर ज्ञापन दिया। अतिशीघ्र नई प्रतिमा लगवाए जाने की मांग की गई। इस अवसर पर डॉ. भैरवनाथ राजवंशी, सभासद जंगबहादुर, सभासद अर्जुन, दीपक सागर, प्रमोद, राजेश, अजय देशमुख, सोनू, नरसी, जयकांत आदि मौजूद रहे।