फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्यावरण संरक्षण को दिलाया संकल्प, दद्दा पब्लिक स्कूल में किया पौधरोपण

विज्ञापन
दद्दा पब्लिक स्कूल में पर्यावरण संरक्षण के लिए आयोजित कार्यक्रम में बच्चों को पौधे वितरित करते ? - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
कासगंज। दद्दा पब्लिक स्कूल में पौधरोपण कार्यक्रम हुआ। इसमें पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। वहीं बच्चों को पर्यावरण संरक्षण के लिए लोगों को जागरूक करने का संकल्प दिलाया गया। राष्ट्रीय युवा शक्ति एवं दुलार संस्था ने संयुक्त रूप से विद्यालय में पौधरोपण कार्यक्रम चलाकर आंवला, नीबू, आम, अमरूद, नीम आदि के पौधे रोपित किए। वहीं बच्चों को भी पौधों का वितरण किया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि सामाजिक कार्यकर्ता व रायुश प्रमुख प्रदीप रघुनंदन ने कहा कि पर्यावरण का संतुलन बिगड़ रहा है। जिससे कई तरह की दिक्कतें बढ़ी हैं। विद्यालय के निदेशक मनोज कुमार शर्मा ने कहा कि बच्चे लोगाें को पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरूक करें। उन्हें पौधा लगाने के लिए प्रेरित करें। पर्यावरण के बारे में लोगों को बताएं। सभी मिलकर पर्यावरण को बचाने के लिए कार्य करेंगे तभी सफलता मिलेगी। प्रधानाचार्य कामिनी शर्मा ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर गौरव मिश्रा, मोहम्मद आसिफ, रामलड़ैते, सियाराम, वाशू शर्मा, कन्हैयालाल, रामनिवास, सुशील कुमार, प्रेमपाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें