फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

16 मरीजों में डेंगू की पुष्टि, नौ और मरीज कराए भर्ती

विज्ञापन
कासगंज के जिला चिकित्सालय में भर्ती डेंगू के मरीज - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
कासगंज। जिले में डेंगू का कहर जारी है। लगातार नए मरीज सामने आ रहे हैं। अभी तक जो सीरम सैंपल भेजे गए हैं, उनमें 16 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हो चुकी है। जबकि 25 की रिपोर्ट अभी आनी शेष है। इसके अलावा 9 नए मरीजों को जिला अस्पताल व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया है। जिले में सबसे खराब हालात ग्राम भैंसोरा के हैं। यहां मरीजों को अस्पताल भेजने का सिलसिला एक सप्ताह बाद भी नहीं थमा है। अभी तक गांव में विभाग ने 262 मरीजों की स्लाइड बनाई हैं, जिनमें से 54 मरीजों में एनएस-1 पॉजेटिव मिला है। 23 मरीजों में मलेरिया व 4 मरीजों में फेल्सीपेरम पॉजेटिव पाया गया। इनमें से दो मरीजों का इलाज अलीगढ़ में चल रहा है।
विज्ञापन

शेष मरीज जिला अस्पताल व स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती हैं। गांव के 30 मरीजों का सीरम डेंगू जांच के लिए अलीगढ़ भेजा है, जिनमें से 16 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। गांव के 16 और मरीजों के सीरम बुधवार को जांच के लिए भेज गए हैं। जबकि 9 नए मरीज जिला अस्पताल व सीएचसी पर भर्ती कराए हैं। गंजडुंडवारा के ग्राम गनेशपुर में 5 मरीजों में एनएस-1 की पुष्टि हुई हे। जबकि कस्बे से 6 मरीजों की पुष्टि हो चुकी है। इनके सीरम जांच के लिए अलीगढ़ भेजे जा चुके है, लेकिन अभी तक इनकी रिपोर्ट नहीं मिली है। गनेशपुर में विभाग ने 25 स्लाइड एनएस-1 के लिए और बनाई गई हैं। जिनकी जांच की जा रही है। जांच रिपोर्ट आने के बाद विभाग आगे की कार्रवाई करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें