अमांपुर। कस्बा के बाशिंदों को घंटाघर की अब हर घंटे आवाज सुनाई देगी। बारहद्वारी पर नगर पंचायत द्वारा 25 लाख रुपये की लागत से घंटाघर का निर्माण कराया जा रहा है। जिसका निर्माण कार्य शुरूहो चुका है।
बारहद्वारी पर घंटाघर का निर्माण नगर पंचायत क्षेत्र में सुदंरीकरण कार्यों के तहत कराया जा रहा है। जिसकी नींव भरने का काम शुरू हो चुका हैं। बारहद्वारी पर घंटाघर के निर्माण कराये जाने की लोगों के द्वारा काफी समय से मांग की जा रही थी। गुणवत्ता को बनाए रखने के निर्देश नगर पंचायत अध्यक्ष द्वारा ठेकेदार को दिए गए हैं। निर्माण कार्य शुरूहोने पर कस्बे के रामनरायन मित्तल, विमल अग्रवाल, सुनील गुप्ता, रियाज खान, मनोज गुप्ता, बबलू यादव, आकाश गुप्ता सर्राफ, शकील, ओमपाल, ओमप्रकाश, दीपक चौहान, शिवम कुमार आदि ने खुशी जताई है।
तीन माह में पूरा होगा निर्माण
घंटाघर 25 लाख रुपये की लागत से बनाया जा रहा है। निर्माण कार्य शुरू हो चुका है। तीन माह में घंटाघर के निर्माण के कार्य को पूरा करा लिया जाएगा। - चांद अली, नगर पंचायत अध्यक्ष, अमांपुर।