फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: सीकरी में अंतरिक्ष के रहस्यों से रूबरू कराएगी नक्षत्रशाला, मिलेगा नवग्रहों की दुनिया को जानने का मौका

Thu, 21 Jul 2022 09:56 AM IST
धीरेन्द्र सिंह देश दीपक तिवारी, आगरा

सार

विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग की पहल पर पर्यटकों के लिए नक्षत्रशाला बनेगी। फतेहपुर सीकरी रोड पर इसके लिए प्रशासन जमीन की तलाश कर रहा है।
विज्ञापन
universe - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ताजनगरी में पर्यटकों के लिए नक्षत्रशाला बनेगी। फतेहपुर सीकरी रोड पर इसके लिए प्रशासन जमीन मुहैया कराएगा। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग निर्माण कराएगा। यहां विज्ञान के छात्रों को सितारों व ग्रहों की दुनिया को गहराई से समझने का मौका मिलेगा। 

विज्ञापन


सूबे के उच्च शिक्षा, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने बताया कि ताजमहल घूमने आने वाले 50 फीसदी पर्यटक फतेहपुर सीकरी में बुलंद दरवाजा देखने जाते हैं। इस रोड पर नक्षत्रशाला बनने से पर्यटकों की संख्या बढ़ेगी। साथ ही विज्ञान के छात्रों व आम लोगों के लिए भी नया आकर्षण होगा। दिल्ली में त्रिमूर्ति व लखनऊ के तारामंडल की तर्ज पर इस नक्षत्रशाला को बनाया जाएगा। इसमें नौ ग्रहों की चाल, गणना, विभिन्न ज्योतिषीय एवं खगोलीय मॉडल देखने को मिलेंगे।

डिजिटल ध्वनि प्रणाली होगी

इसमें वातानुकूलित इमारत के साथ प्रक्षेपण प्रणाली व डिजिटल ध्वनि प्रणाली होगी। नक्षत्रशाला की बिल्डिंग बाहर से शनि ग्रह जैसी नजर आएगी, हालांकि अभी बिल्डिंग व लागत को लेकर विशेषज्ञों से रायशुमारी की जा रही है।

पृथ्वी से देखे जा सकेंगे नौ ग्रह

सितारों, ग्रहों, सूर्य व चंद्रमा को उनकी वास्तविक गति के साथ सौर मंडल में दिखाने के लिए नक्षत्रशाला में एक ऑप्टिकल प्रोजेक्टर लगेगा। वह पृथ्वी से देखे जाने वाले ग्रहों की चाल बताएगा। उच्च शक्ति वाले दूरबीन से यहां खगोलीय घटनाओं को सजीव देखा जा सकेगा। खगोल विज्ञान में रुचि रखने वाले छात्रों का यहां प्रयोग करने का मौका भी मिलेगा।

शो से समझेंगे अंतरिक्ष के मिशन

नक्षत्रशाला में तारामंडल दिखेंगे। जिनमें चंद्रयान व अन्य अंतरिक्ष के मिशन के साथ आगंतुकों को हर बिंदु पर सामान्य भाषा में समझाया जा सकेगा। तारों व ग्रहों की संरचना के बारे में लोगों का ज्ञान बढ़ेगा। इसके लिए यहां एक से डेढ़ घंटे के अलग-अलग शो भी आयोजित होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें