वायुसेना के आदमपुर स्टेशन से प्रशिक्षण उड़ान पर निकले मिग-29 लड़ाकू विमान के सिस्टम में उड़ान के दौरान तकनीकी खराबी आई थी। शाम 4:30 बजे जब यह कागारौल के बघा सोनिगा गांव के ऊपर था, तब आबादी को बचाते हुए पायलट ने इसे नियंत्रित किया और पैराशूट से सुरक्षित कूद गया।
मिग-29 को 28वीं स्क्वाड्रन के विंग कमांडर मनीष मिश्रा उड़ा रहे थे। वह खेतों में सुरक्षित उतर गए। नीचे गिरते ही आग लगने से मिग-29 पूरी तरह जल गया। विमान से कूदे विंग कमांडर को ग्रामीणों ने उठाया। उन्हें वायुसेना के अस्पताल भेजा। विमान गिरने की खबर ग्रामीणों ने ही पुलिस को दी और मलबा तलाशने में वायुसेना की मदद की। रात भर विमान का मलबा और ब्लैक बॉक्स तलाशने का काम चला। अंधेरा होने के कारण यहां तलाश में दिक्कतें आईं।