फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टॉय ट्रेन से कीठम की पूरी झील के नजारे का पर्यटक उठा सकेंगे लुत्फ

Wed, 31 Oct 2018 12:51 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

आगरा की ताजनगरी में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए रोप-वे की योजना भले ही फेल हो गई हो लेकिन अब टॉय ट्रेन पर कवायद शुरू हो गई है। यह टॉय ट्रेन कीठम में चलाई जा सकती है। इसके लिए रेल मंत्रालय के निर्देश पर प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजने की तैयारी है। 

विज्ञापन


पिछले दिनों मंडलायुक्त अनिल कुमार की अध्यक्षता में हुई बैठक में इस पर मंथन हुआ। प्रस्ताव तैयार करने के लिए आगरा विकास प्राधिकरण को कहा गया है। मगर, इससे पहले उत्तर प्रदेश पर्यटन और वन विभाग से विचार-विमर्श करना होगा।

10 अक्टूबर को कमिश्नरी सभागार में हुई बैठक में इस योजना पर मंथन हुआ। बैठक में एडीए सचिव ने मंडलायुक्त को अवगत कराया था कि आवास विभाग द्वारा प्राधिकरण को 28 सितंबर को एक पत्र भेजा गया। इसमें कहा गया कि रेल एवं कोयला मंत्री के एक मार्च के पत्र के अनुसार, भारतीय रेल से चार टॉय ट्रेन उपहार स्वरूप प्राप्त कर उसका परिचालन एवं रखरखाव के लिए प्रस्ताव शासन को उपलब्ध कराया जाए। 
विज्ञापन


बैठक में इस पर चर्चा हुई। इसके बाद निर्णय लिया गया कि एनएच दो स्थित कीठम झील के परिक्षेत्र में टॉय ट्रेन का संचालन किया जा सकता है। चूंकि यह वन विभाग के अधीन है, इसलिए यहां कोई भी कार्य करने से पहले वन विभाग के साथ विचार-विमर्श किया जाएगा। मंडलायुक्त ने एडीए, वन और पर्यटन विभाग को समन्वय बैठाकर प्रस्ताव तैयार करने को कहा है।

विज्ञापन

सीएम ने दिया था ईको ट्ररिज्म पर जोर

कीठम झील - फोटो : अमर उजाला
वर्ष 2016 के आखिर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कीठम का भ्रमण किया था। सूर स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करने के साथ ही उन्होंने गोल्फ कॉर्ट से कीठम का निरीक्षण किया था। इसके बाद उन्होंने यहां ईको टूरिज्म विकसित करने पर जोर दिया था, जिससे कि यहां पर्यटन तो बढ़े लेकिन वन्य क्षेत्र इससे प्रभावित न हो। 

क्या थी रोप-वे योजना

पूर्व में सिकंदरा से ताजमहल के बीच यमुना रोप-वे की योजना थी ताकि पर्यटन को बढ़ाया जा सके। पर्यटकों के रोमांच के लिए सिकंदरा से शुरू होने वाला रोप-वे यमुना किनारे होते हुए एत्माद्दौला, आगरा और ताजमहल तक जाता है। मगर, यह योजना कागजों से ही बाहर नहीं निकल सकी। बाद में इसे खारिज ही कर दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें