फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संजलि हत्याकांड पर बोले पीएल पुनिया- पुलिस ने किया गलत खुलासा, सीबीआई जांच जरूरी

Tue, 01 Jan 2019 08:05 PM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
राज्यसभा सांसद पीएल पुनिया को ज्ञापन देते संजलि के पिता हरेंद्र। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कांग्रेस के राज्यसभा सांसद पीएल पुनिया का कहना है कि संजलि हत्याकांड का पुलिस ने गलत खुलासा किया है। घटना की सीबीआई जांच होनी चाहिए तभी सच्चाई सामने आएगी। पुनिया मंगलवार को आगरा के लालऊ गांव पहुंचे थे। संजलि के परिवार से मिलकर उन्हें सांत्वना दी। 
विज्ञापन


पुनिया ने उनसे पूछा कि पुलिस के खुलासे से वे लोग संतुष्ट हैं या नहीं। उन्होंने कहा कि पुलिस की कहानी झूठ का पुलिंदा है। पुलिस ने जल्दबाजी की है। असली अपराधियों तक पहुंचने के बजाय हमारे रिश्तेदारों को ही आरोपी बना दिया है।

पीएल पुनिया ने कहा कि कांग्रेस इस प्रकरण की सीबीआई जांच कराने के लिए पूरा प्रयास करेगी। इस मौके पर कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष उपेंद्र सिंह, जिलाध्यक्ष दुष्यंत शर्मा आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

18 दिसंबर को हुई थी घटना

संजलि को 18 दिसंबर को जिंदा जलाया गया था। इसके बाद उसके तहेरे भाई योगेश ने खुदकुशी कर ली थी। पुलिस ने खुलासा किया कि योगेश ने ही संजलि को जलाया था। इसमें उसके दो रिश्तेदार साथ रहे। उन्हें पुलिस ने गिरफ्तार किया। वे जेल में हैं।

संजलि की मां ने कहा, हमें सुरक्षा मिलनी चाहिए

संजलि की मां अनीता ने कहा कि कहीं उनके साथ ही बेटी जैसी घटना न हो जाए। घटना का खुलासा सही नहीं हुआ है। असली अपराधी अभी खुले घूम रहे हैं। इसी डर से संजलि की बड़ी बहन अंजलि घटना के बाद से अभी तक विद्यालय नहीं गई है। हमें सुरक्षा मिलनी चाहिए।

'मुआवजे का एक रुपया तक नहीं मिला है'

संजलि के पिता हरेंद्र और मां अनीता ने कहा कि डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा घर पर आए थे। कह गए थे कि पांच लाख मुआवजा मिलेगा और भी नेता आए। उन्होंने कहा कि पांच लाख के अलावा दस लाख और मिलेंगे लेकिन आश्वासन अभी तक पूरे नहीं हुए हैं। मुआवजे के नाम एक रुपया तक नहीं मिला है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें