फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘पीके’ के खिलाफ विहिप और बजरंग दल ने खोला मोर्चा

Mon, 29 Dec 2014 01:36 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद ने आमिर खान की फिल्म ‘पीके’ के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। फिल्म पर रोक लगाने की मांग को लेकर श्री टाकीज पर प्रदर्शन कर पोस्टर फाड़ दिए। हिंदूवादी संगठनों ने काफी देर तक हंगामा किया।
विज्ञापन

रविवार को विहिप और बजरंग दल के कार्यकर्ता अपराह्न लगभग तीन बजे टाकीज पहुंच गए। हिंदुवादी संगठनों ने फिल्म का विरोध करते हुए शो पर रोक लगाने की मांग की। विहिप नेता राजेंद्र गर्ग ने कहा कि आमिर खान ने फिल्म में हिंदू देवी-देवताओं का अपमान किया है। उन्होंने आमिर की गिरफ्तारी की मांग की है। बजरंग दल के महानगर सह संयोजक धमेंद्र आसौलिया ने कहा कि किसी को भी हिंदुओं की आस्था के साथ खिलवाड़ नहीं करने दिया जाएगा। हिंदूवादी संगठनों के विरोध को देखते हुए थोड़ी देर के लिए श्री टाकीज के प्रबंधन को थोड़ी देर के लिए शो भी रोकना पड़ा। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। टाकीज प्रबंधन के फिल्म रोकने के आश्वासन के बाद ही हिंदुवादी संगठनों का प्रदर्शन खत्म हुआ। बजरंग दल के महानगर संयोजक मदन वर्मा के नेतृत्व में हुए इस प्रदर्शन के दौरान सत्येंद्र गहलौत, अजय यादव, आशीष सक्सेना, मानव तोमर आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें