फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: लंगड़े की चौकी से शिफ्ट होगी पाइपलाइन...नहीं मिलेगा पानी, टोल फ्री नंबर पर करें फोन

Wed, 18 Jun 2025 10:03 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

लंगड़े की चौकी नाले के अंदर से निकल रही पानी की 18 इंच व्यास की पाइपलाइन को शिफ्ट करने काम शुरू होने जा रहा है। इसलिए जलापूर्ति ठप रहेगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के लंगड़े की चौकी नाले के अंदर से निकल रही पानी की 18 इंच व्यास की पाइपलाइन को शिफ्ट करने का काम बृहस्पतिवार सुबह से शुरू किया जाएगा। ऐसे में विजय नगर, दिल्ली गेट और यमुनापार समेत एक चौथाई शहर में 19 जून की शाम और 20 जून की सुबह और शाम जलापूर्ति ठप रहेगी।
विज्ञापन


जलकल सचिव अनिरुद्ध कुमार ने बताया कि बारिश में नाले का प्रवाह पानी की लाइन के कारण अवरुद्ध हो रहा है। पूर्व में 30 इंच व्यास की लाइन को शिफ्ट किया जा चुका है। अब 18 इंच व्यास की लाइन को शिफ्ट करने का काम किया जाएगा। 19 जून की सुबह जलापूर्ति के बाद पाइपलाइन शिफ्टिंग का काम चलेगा, जो 20 जून की रात तक पूरा हो जाएगा। इस वजह से 19 जून की शाम और 20 जून की सुबह और शाम को जलापूर्ति नहीं हो पाएगी।

यहां पर नहीं मिलेगा पानी
जलकल महाप्रबंधक अरुणेंद्र राजपूत ने बताया कि इस वजह से विजय नगर, गांधी नगर, नगला हरमुख, नगला छिद्दा, मोतिया की बगीची, महाराणा प्रताप कॉलोनी, स्टाफ क्वार्टर, वसंत टाकीज, सेंट पीटर्स कॉलोनी, घटिया आजम खां, देहली गेट का आंशिक भाग, ट्रांस यमुना फेज-1 व 2, नरायच, सीतानगर, शंभू नगर, बालाजी नगर, हाथरस रोड, रामबाग, एत्माद्दौला, कालिंदी विहार, शाहदरा आदि क्षेत्र की जलापूर्ति बाधित रहेगी।
विज्ञापन


टोल फ्री नंबर पर करें फोन
दो दिन तक जलापूर्ति बाधित होने पर लोग टैंकर से पानी मंगवा सकते हैं। इसके लिए टोल फ्री नंबर 1800-2702722, कंट्रोल रूम न.-8192095401, अवर अभियंता आशीष कुमार से 8192095302 अैर विनीत चौधरी से 8192096732 से संपर्क कर सकते हैं। जलकल सचिव ने लोगों से अपील की है कि वह जरूरत भर का पानी भरकर रख लें और कम खर्च करें।
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें