फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्यू राजामंडी में पाइपलाइन तो जोड़ी लेकिन बिजली फॉल्ट से नहीं मिला पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। न्यू राजामंडी में 14 इंच की पाइपलाइन फटने के बाद जलकल विभाग ने देर रात टुकड़ा जोड़ दिया, जिससे सुबह सप्लाई मिलने लगे, लेकि न लोगों को दूसरे दिन भी पानी नहीं मिल पाया। लोहामंडी जोनल पंपिंग स्टेशन पर बिजली का फॉल्ट होने के कारण लोग पानी के लिए तरसते रहे। बेसन बस्ती, गोकुलपुरा, लोहामंडी, नौबस्ता, अशोक नगर, बाड़ा चरन सिंह, बलका बस्ती, तोता का ताल में मंगलवार को पानी का संकट बना रहा।
विज्ञापन

लोहामंडी जोनल पंपिंग स्टेशन पर मंगलवार सुबह फॉल्ट के कारण जलापूर्ति बाधित हो गई। पंपिंग स्टेशन की मोटरें बंद हो गई, जिससे सुबह सप्लाई नहीं मिल पाई। सोमवार को पाइपलाइन फट जाने के कारण लोग पानी के लिए परेशान रहे थे।
क्षेत्रीय पार्षद शरद चौहान ने बताया कि पानी की पाइपलाइन को आनन फानन में जोड़ा गया है। जलकल विभाग को टुकड़ा जोड़ने की जगह गला हुआ पूरा पाइप बदलना चाहिए था। 15 मीटर लंबाई का नया पाइप लगाने की जरूरत थी। जिस पाइप में टुकड़ा जोड़ा गया है, वह ज्यादा दिन नहीं चल पाएगा। फिर से प्रेशर के दौरान फट जाएगा। इसी जगह पर चार बार पानी की लाइन फट चुकी है।
विज्ञापन

आवास विकास सेक्टर-10 में नहीं मिल रहा पानी
आवास विकास कालोनी सेक्टर 10 के लोगों की शिकायत है कि चार दिनों से उन्हें पानी नहीं मिल रहा। शनिवार से पानी का प्रेशर नहीं पहुंच रहा है। सप्लाई के दौरान मोटर लगाने पर भी पानी नहीं आ रहा। वहीं, क्षेत्र के जलकल विभाग के अवर अभियंता अनूप सूद के मुताबिक ऐसी शिकायत उनके पास नहीं आई है। जिन घरों में पानी नहीं आ रहा, वह पोर्टल पर या फोन पर शिकायत करें, टीम भेजकर जांच करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें