फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: न्यू राजामंडी में फटी पाइपलाइन, पानी को तरसे 40 हजार लोग

विज्ञापन
न्यू राजामंडी में पानी की लाइन फटने से सड़क पर हुआ जलभराव।
विज्ञापन
आगरा। तोता का ताल से न्यू राजामंडी कॉलोनी के बीच सोमवार को पानी की 12 इंच मोटी लाइन फटने से सड़क पर जलभराव हो गया। पानी इतना ज्यादा बह गया कि राजामंडी स्टेशन से मदिया कटरा रोड पर लोगों के घरों के अंदर तक भर गया। सुबह देर से उठे लोग जलभराव देखकर चौंक गए। लाइन फटने की सूचना देने के बाद पंपिंग स्टेशन से सप्लाई रोकी गई। तब तक सड़क और घरों के बाहर एक फुट तक जलभराव हो गया था।
विज्ञापन

पानी की लाइन फटने के कारण न्यू राजामंडी कॉलोनी, राजामंडी बाजार, लोहामंडी, बेसन की बस्ती, गोकुलपुरा, बल्का बस्ती, अहीर पाड़ा, अशोक नगर, पंचकुइयां, बाड़ा चरन सिंह आदि क्षेत्रों करीब 40 हजार लोगों तक पानी नहीं पहुंचा। पानी नहीं मिलने पर लोगों ने पूछताछ की तब पता चला कि न्यू राजामंडी में पाइपलाइन फट गई है।
पार्षद शरद चौहान ने बताया कि जलकल अधिकारियों को लाइन फटने की जानकारी दी गई। दोपहर में मरम्मत का काम शुरू किया गया, जो देर शाम तक पूरा किया जा सका। पाइपलाइन फटने वाली जगह पर प्रेशर के कारण मिट्टी का कटान होने से बड़ा गड्ढा हो चुका है। जलकल महाप्रबंधक संघभूषण ने बताया कि दोपहर में मरम्मत शुरू की गई जो शाम को पूरी हो गई। देर रात आपूर्ति शुरू की गई। मंगलवार सुबह तक जलापूर्ति सामान्य हो जाएगी।
विज्ञापन

-
पाइप लाइन बदलने की जरूरत


पार्षद शरद चौहान ने कहा कि न्यू राजामंडी कॉलोनी में तीन साल में 30 बार पाइपलाइन फट चुकी है। यहां पूरी लाइन को बदलने की जरूरत है। करीब 40 साल पहले यहां पाइप लाइन बिछाई गई थी। वहीं, अहीरपाड़ा निवासी संदीप यादव ने बताया कि सोमवार सुबह और शाम को पानी नहीं मिला। गर्मी बढ़ते ही पानी का प्रेशर कम हो रहा है, जिससे पूरे सप्ताह दिक्कत रही। बार-बार लाइन फट जाती है, ऐसे में इसे बदला जाए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें