फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाइप लाइन टूटने से बूंद-बूंद पानी को तरसे श्रीगणेश कॉलोनी के लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। श्रीगणेश कॉलोनी के लोग पिछले तीन दिन से बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रहे हैं। पाइप लाइन टूटने के कारण लोगों को पेयजल की आपूर्ति नहीं हो पा रही है। लोगों ने पालिका से पाइप लाइन ठीक कराने की मांग की है।
विज्ञापन

श्रीगणेश कालोनी में लोग हैडपंपों से पानी भरकर अपनी जरूरतों को पूरा कर रहे हैं। पालिका की पेयजल की आपूर्ति बंद होने से कॉलोनी के लोगों की भीड़ हैंडपंपों पर रहती है। ऐसे में लोगों को लाइन में भी लगना पड़ता है। इस कारण लोग को ऑफिस एवं विद्यार्थियों को स्कूल जाने में देर हो जाती है। पालिका से मांग करने वालों में नीरज भारद्वाज, अरविंद कुमार, मनोज कुमार, विकास कुमार आदि शामिल हैं।
वर्जन:
क्षेत्र की पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो गई है। जलकल विभाग के अधिकारियों एवं कर्मियों को इसके लिए निर्देशित किया है। शीघ्र ही पाइप लाइन बदल दी जाएगी और पेयजल की आपूर्ति शुरू हो जाएगी। - लवकुश गुप्ता, अधिशाषी अधिकारी, कासगंज।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें