दन्नाहार। थाना क्षेत्र में शनिवार रात मैनपुरी-घिरोर मार्ग पर एक पिकअप अचानक सामने आए छुट्टा गोवंश से टकरा कर पलट गई। हादसे में पिकअप सवार आठ लोग घायल हो गए। सभी को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।
लखीमपुर के गांव पलिया कलां निवासी प्रवीण गुप्ता शनिवार को परिजन के साथ पिकअप में बैठ कर घर जा रहे थे। देर रात थाना क्षेत्र में मैनपुरी घिरोर मार्ग पर अचानक सामने गोवंश आ गया। जिसके बाद अनियंत्रित पिकअप छुट्टा गोवंश से टकरा कर मार्ग पर पलट गई। हादसे में प्रवीण उनकी पत्नी हिमांशी, आशू गुप्ता, शंकर, पियूष गुप्ता और परिवार के गिरीश घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।