फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: मुरैना में हुए सड़क हादसे में करहल के दंपती की मौत

Sun, 14 Sep 2025 11:24 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
मुरैना में दुर्घटना ग्रस्त बैंक मैनेजर की कार। - फोटो : मुरैना में दुर्घटना ग्रस्त बैंक मैनेजर की कार।
विज्ञापन
करहल। मध्य प्रदेश ग्वालियर में पढ़ रहे पुत्र से मिलने के बाद कार से घर वापस लौट रहे करहल के गांव अहलादपुर निवासी आर्यावर्त बैंक के मैनेजर और पत्नी की रविवार को हुए सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलने के बाद परिजन श व लेने के लिए मुरैना रवाना हो गए।
विज्ञापन

कस्बा करहल के गांव अहलादपुर निवासी 45 वर्षीय नरेंद्र प्रताप सिंह वर्तमान में शिकोहाबाद में मकान बना कर रह रहे थे।वह कस्बा औंछा स्थित आर्यावर्त बैंक में मैनेजर थे। उनका पुत्र मध्य प्रदेश के ग्वालियर में पढाई कर रहा है। रविवार को वह बेटे से मिलने के बाद 40 वर्षीय पत्नी सपना के साथ कार से घर वापस लौट रहे थे। रास्ते मे धौलपुर मुरैना मार्ग पर कार किसी वाहन की चपेट में आकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में दंपती की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतक के भाई अवनीश उर्फ़ नीटू ने बताया कि पुलिस से उन्हें हादसे की सूचना मिली थी। वह लोग मुरैना के लिए रवाना हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें