फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैनपुरीः देवर ने किया भाभी से दुष्कर्म, ससुरालीजनों ने नहीं दिया पीड़िता का साथ

Thu, 17 Oct 2019 04:20 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
विज्ञापन
Rape Victim - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन
मैनपुरी जनपद के औंछा क्षेत्र निवासी एक महिला के साथ शहर स्थित किराए के आवास पर देवर ने दुष्कर्म किया। पीड़िता ने इसकी शिकायत ससुरालीजनों से की, लेकिन कोई मदद को आगे नहीं आया। गुरुवार को थाने पहुंची पीड़िता ने तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन


थाना औंछा क्षेत्र के एक गांव निवासी एक महिला के आरक्षी पति की वर्ष 2015 में कासगंज में तैनाती के दौरान मौत हो गई थी। इसके कुछ समय बाद महिला बच्चों की शिक्षा दीक्षा व भरण पोषण के लिए शहर आ गई। एक कालोनी में किराए का कमरा लेकर जैसे तैसे गुजर बसर कर रही थी।

आरोप है कि 14 अक्तूबर को जब बच्चे स्कूल गए थे। उस समय सेना में तैनात देवर घर पर आया। उसने महिला के साथ दुष्कर्म किया। वारदात के बाद महिला ने लोकलाज के भय से ससुराल जाकर पूरी घटना बताई, लेकिन वहां कोई उसकी मदद को तैयार नहीं हुआ।
विज्ञापन

 
विज्ञापन

तीन दिनों तक मामले को दबाए रखा गया। आखिरकार गुरुवार को शहर कोतवाली पहुंची। पीड़िता ने देवर के विरुद्ध दुष्कर्म किए जाने की शिकायत दी। जिस पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

ससुरालीजन नहीं दे रहे हैं हिस्सा
आरक्षी पति की मौत के बाद ससुरालीजनों से भी महिला का विवाद चल रहा है। परिजनों के अनुसार ससुरालीजनों ने उसे जमीन जायदाद से बेदखल कर दिया है। वह लोग पति की मौत के बाद मिले रुपये को भी हड़पना चाहते हैं। यह वजह भी घर छोडने के पीछे रही है।

कोतवाली मैनपुरी के एसएसआई सतेंद्र पाल सिंह ने बताया कि महिला की ओर से तहरीर दी गई है। मामले की जांच करने के बाद रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।   
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें