निबोहरा के गांव गढ़ी कूमरा में काटा हरे आम का पेड़ स्रोत वीडीयो ग्रेव
- फोटो : Samvad
फतेहाबाद। थाना निबोहरा के गांव गढ़ी कूमरा में एक विशालकाय आम के हरे पेड़ को काट दिया गया। मामले में सोशल मीडिया पर फोटो वायरल हो रहे हैं। सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। मामले की जांच की जा रही है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में वन माफिया रोज हरे पेड़ों को काट रहे हैं। इसके बावजूद वन विभाग ने अब तक कोई ठाेस कार्रवाई नहीं की है। इस संबंध में वन क्षेत्राधिकारी फतेहाबाद विशाल राठौर ने बताया कि आम के पेड़ काटे जाने की सूचना मिली थी। टीम को मौके पर भेजा गया है। जांच के आधार पर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।