मैनपुरी। थाना बेवर क्षेत्र के रहने वाले एक युवक के फेसबुक पर कुछ फोटो वायरल हुए। जिसमें युवक व एक किशोर हाथ में तमंचा लिए नजर आ रहे हैं। जब इस संबंध में पुलिस को जानकारी हुई तो वह भी जांच व तलाश में जुट गई है।
थाना बेवर क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले एक युवक द्वारा अपनी फेसबुक आईडी पर कुछ फोटो डाले गए। जिनमें उक्त युवक तमंचा के साथ नजर आ रहा है, वहीं एक किशोर भी तमंचा के साथ दिख रहा है।
किशोर एक हाथ में कारतूस भी लिए हुए दिख है। फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद जब जानकारी थाना पुलिस को मिली तो वह भी जांच और तलाश में जुट गई है।
जानकारी मिली है कि उक्त फोटो गांव बाघपुर के रहने वाले एक युवक की फेसबुक आईडी से पोस्ट किए गए हैं। वहीं प्रभारी थानाध्यक्ष सुभाष चंद्र ने बताया कि इस मामले में जानकारी जुटाई जा रही है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद