डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में पीएचडी में प्रवेश के लिए साक्षात्कार की प्रक्रिया 31 मई से शुरू हो रही है। आठ जून तक साक्षात्कार होंगे। इसमें प्रवेश परीक्षा में देने वाले अभ्यर्थियों को शामिल होना है।
साक्षात्कार के लिए सात केंद्र बनाए गए हैं। इसमें स्कूल ऑफ लाइफ साइंसेज, इंस्टीट्यूट ऑफ बेसिक साइंसेज, इंस्टीट्यूट ऑफ होम साइंस, सेठ पदमचंद जैन संस्थान, इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंस, कन्हैयालाल माणिकलाल मुंशी हिंदी एवं भाषा विज्ञान विद्यापीठ (केएमआई) और इतिहास विभाग हैं।
पहले दिन 110 अभ्यर्थियों को साक्षात्कार में शामिल होना है। एग्रीकल्चर के तीन विषयों में साक्षात्कार होंगे। एग्रीकल्चर कमेस्ट्री एंड सोइल में 12, एग्रीकल्चर एक्सटेंशन में दो, एनिमल साइंस में आठ अभ्यर्थियों को शामिल होना है। इनका साक्षात्कार स्कूल ऑफ लाइफ साइंसेज में होगा।