फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: हैदराबाद से फॉर्मेसी का छात्र हुआ लापता, आगरा में मजदूर के पास मिला मोबाइल; तलाश कर रहा परिवार

Sun, 01 Oct 2023 08:56 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा

सार

फॉर्मेसी का छात्र 9 सितंबर को लापता हुआ था। परिवार के लोग उसकी तलाश में जुटे हुए थे। इस बीच छात्र का मोबाइल आगरा में एक मजदूर के पास मिला। 
 
विज्ञापन
शाहगंज थाना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हैदराबाद का रहने वाला फार्मेसी का छात्र जयकृष्णा 9 सितंबर से लापता है। उसका मोबाइल आगरा में मिलने के बाद परिजन तलाश करने यहां पहुंचे। मोबाइल एक मजदूर के पास मिला था। छात्र के परिजन अब आगरा में उसकी तलाश कर रहे हैं। हालांकि मोबाइल का प्रयोग करने वाले दो लोगों को पकड़ने के बाद भी पुलिस को कोई सुराग हासिल नहीं हुआ है।
विज्ञापन


हैदराबाद से हुआ था लापता
आंध्र प्रदेश के गुंटूर का जयकृष्णा हैदराबाद में फॉर्मेसी की पढ़ाई कर रहा था। पिता विनय कुमार ने बताया कि बेटा 9 सितंबर से हैदराबाद से लापता हो गया। उन्होंने अनहोनी की आशंका जताई है। परिजन ने बताया कि हैदराबाद पुलिस को उसका फोन आगरा में किसी ने रिसीव किया। मोबाइल में दूसरी सिम डाल ली गई थी। यहां शाहगंज थाने पहुंचने पर पुलिस ने मोबाइल का प्रयोग कर रहे मजदूर को तलाश लिया। 

ये भी पढ़ें-  केमिकल गोदाम में आग: घुटने लगा लोगों का दम, धमाके के साथ फटे ड्रम; आंखों के सामने जल गईं 2 दुकानें और 8 वाहन
विज्ञापन
विज्ञापन



मजदूर ने खरीदा था मोबाइल
मजदूर ने बताया कि मोबाइल उसने आगरा कैंट पर 300 रुपये में खरीदा था। पुलिस ने बेचने वाले रिक्शा चालक को भी पकड़ लिया। चालक ने बताया कि मोबाइल उसे कैंट के पास कूड़े में मिला था। जीआरपी से भी खोजबीन में मदद ली जा रही है। इंस्पेक्टर शाहगंज आलोक सिंह ने बताया कि हैदराबाद के छात्र का सुराग नहीं मिला है। परिजन आए थे। दो लोगों को पकड़ा मगर दोनों मजदूर थे। उन्हें केवल मोबाइल ही मिला था।

ये भी पढ़ें-  आगरा : मिठाई के डिब्बे में घूस लेते पकड़ गया रिश्वतखोर बाबू, विजिलेंस ने घर से बरामद की इतनी नकदी, भेजा जेल
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें