फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: मांगों को लेकर फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने सीएमओ कार्यालय पर दिया धरना

Sat, 21 Dec 2024 01:51 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने शुक्रवार को सीएमओ कार्यालय पर मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन किया। अपनी 24 सूत्री मांगों को पूरा किए जाने के लिए मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन सीएमओ डाॅ. राजीव कुमार अग्रवाल को सौंपा। फार्मासिस्ट एवं संवर्ग में उच्च पदों पर वेतन वृद्धि की मांग की।
विज्ञापन

डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन के महामंत्री सुशील कुमार ने कहा कि ज्ञापन के माध्यम से मुख्यमंत्री से 24 सूत्री मांगे की गई हैं। फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने प्रदेश में कार्यरत फार्मासिस्टो एवं संवर्ग में उच्च पदों के वेतनमान पद योग्यता एवं कार्य दायित्व के अनुरूप प्रदान न किए जाने का आरोप लगाया है। फार्मासिस्टों ने पदनाम परिवर्तित किए जाने, औषधियों का नुस्खा लिखने का अधिकार दिए जाने की मांग की है।
पदों के सृजन के मानक में संशोधन किए जाने सहित संवर्ग की अन्य लंबित मांगों को मुख्यमंत्री से शीघ्र पूरा किए जाने की मांग रखी। सुशील कुमार, वीरेंद्र सिंह कुशवाहा, हरीश यादव, ललित मोहन, सुरेंद्र पाल सिंह, संजीव यादव, पूरन सिंह, धर्मेंद्र उपाध्याय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें