मैनपुरी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. पीपी सिंह ने बृहस्पतिवार को पोस्टमार्टम हाउस सहित अन्य स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण किया। पीएचसी कोसमा पर फार्मासिस्ट और स्वीपर अनुपस्थित मिले। दोनों का वेतन काटने के निर्देश दिए।
सीएमओ जिला अस्पताल स्थित पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। यहां फ्रीजर होने के बाद भी शव फ्रीजर में नहीं रखे जा रहे थे इस पर धीर सिंह फार्मासिस्ट को निर्देश दिए कि शवों को फ्रीजर में रखवाया जाए। पीएचसी नवाटेड़ा पर सभी स्टाफ उपस्थित था। अवनीश कुमार अपनी उपस्थिति पंजिका अलग बनाए हुए थे, जिनको सभी के साथ उपस्थिति दर्ज कराने के निर्देश चिकित्सा अधीक्षक बरनाहल डॉ. रविदीप शाक्य को दिए। पीएचसी कोसमा में फार्मासिस्ट जयप्रकाश सिंह और स्वीपर सुमित कुमार अनुपस्थित मिले। दोनों का वेतन काटने के निर्देश चिकित्सा अधीक्षक घिरोर को डॉ. प्रवीन कुमार को दिए।
चिकित्साधीक्षक से मांगा स्पष्टीकरण
सीएमओ ने पांच जून 2022 को मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में पीएचसी कोसमा का निरीक्षण किया था। इस दौरान चिकित्सा अधीक्षक डॉ. प्रवीण यादव को निर्देशित किया था कि पीएचसी पर इनवर्टर लगवाया जाए, सफाई कराई जाए। बृहस्पतिवार को निरीक्षण के दौरान सीएमओ को पूर्व निर्देशों का पालन नहीं मिला। उन्होंने चिकित्सा अधीक्षक डॉ. प्रवीण यादव से स्पष्टीकरण मांगा है। सीएमओ ने सीएचसी कुचेला का भी निरीक्षण किया। रवींद्र सिंह गौर, डॉ. गजेंद पाल सिंह, डॉ. अखंड प्रताप सिंह, ब्रजमोहन यादव आदि मौजूद रहे।