फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल में छापा, पीएफ टीम से दुर्व्यवहार

Sun, 26 Feb 2017 01:27 AM IST
स्कूल में छापा, पीएफ टीम से दुर्व्यवहार
विज्ञापन
स्कूल में छापा, पीएफ टीम से दुर्व्यवहार - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शनिवार को बिचपुरी रोड के विजया इंटरनेशनल स्कूल में छापे के दौरान कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) के अधिकारियों से दुर्व्यवहार किया गया। स्कूल में पूरे 50 कर्मचारी पीएफ के दायरे से बाहर मिले। स्कूल का रिकार्ड सीज कर दिया गया है। पीएफ ने बिचपुरी रोड के जीडी गोयनका स्कूल और कमला नगर के दाऊजी स्वीट्स पर भी जांच की।
विज्ञापन

विजया इंटरनेशनल में पीएफ अधिकारियों को प्रवेश तक नहीं करने दिया गया। अधिकारियों से दुर्व्यवहार किया गया। पीएफ कमिश्नर विश्वजीत सागर के पहुंचने पर छापे की कार्रवाई की जा सकी। विजया इंटरनेशनल स्कूल में नोटिस भी जारी किए गए, लेकिन यहां 50 कर्मचारी मिले और किसी का पीएफ नहीं काटा गया। छापे के दौरान स्कूल के प्रबंधन ने कार्रवाई बाधित करने का प्रयास किया, लेकिन पीएफ टीम सख्ती से पेश आई और सेलरी रजिस्टर समेत कई रिकार्ड सीज कर दिए। दो साल से विजया इंटरनेशनल स्कूल पीएफ जमा नहीं कर रहा। इसके बाद टीम ने जीडी गोयनका स्कूल में जांच कर कर्मचारियों का रिकार्ड कब्जे में लिया। यहां 148 में से 37 कर्मचारी पहले से कवर्ड थे। स्कूल प्रबंधन ने यहां टीम को जांच में सहयोग दिया। इसके बाद टीम कमला नगर स्थित दाऊजी स्वीट्स पहुंची, जहां छापे में 20 अतिरिक्त कर्मचारी मिले। पहले से कवर्ड 20 कर्मियों का नौ माह का पीएफ भी जमा नहीं किया गया। 

हमारी चार टीमें सोमवार से शनिवार तक कर्मचारी सदस्यता अभियान में लगी हैं। प्रतिष्ठानों के पास अभी मौका है, जब वे खुद ही सदस्यता अभियान में जुड़ जाएं। दोनों ही स्कूलों से इनके शुरू होने से अब तक के पीएफ की रिकवरी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विश्वजीत सागर, पीएफ कमिश्नर, आगरा क्षेत्र
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें