फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: पेट्रोल पंप पर मैनेजर ने खुद को गोली से उड़ाया, इस हाल में मिली लाश; जांच में जुटी पुलिस

Mon, 07 Jul 2025 04:38 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

आगरा में पेट्रोल पंप में युवक ने खुद को गोली मारकर जान दे दी। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। मृतक पंप पर मैनेजर के पद पर कार्यरत था।
विज्ञापन
Crime demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के थाना जगदीशपुरा क्षेत्र के अमरपुरा स्थित पेट्रोल पंप में युवक ने खुद को गोली मार ली। युवक पंप पर मैनेजर के रूप में कार्य करता था। लाश पेट्रोल पंप के कार्यालय में पड़ी मिली। सूचना पर पहुंची जांच में जुटी है।
विज्ञापन


थाना जगदीशपुरा क्षेत्र में अमरपुरा पेट्रोल पंप है। यहां पर बोदला, भगवती विहार निवाासी पिंटू पुत्र नंदकिशोर मैनेजर के पद कार्य करता था। सोमवार दोपहर करीब पाैने दो बजे पेट्रोल पंप पर गोली की आवाज सुनाई दी। गोली चलने की आवाज पेट्रोल पंप के कार्यालय से आई थी। लोगों ने उस ओर दाैड़ लगा दी। कार्यालय में देख तो 25 वर्षीय पिंटू की खून से लथपथ लाश पड़ी थी। युवक ने सिर में गोली  मारी थी। 
 
विज्ञापन

सूचना पर पुलिस पहुंच गई। युवक के हाथ में तमंचा लगा था। पुलिस इसे प्रथम दृष्टया आत्महत्या मान रही है। सहायक पुलिस आयुक्त लोहामंडी माैके पर पहुंच गए। घटना की जांच जारी है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें