फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक ही पेट्रोल पंप पर दो रेट में बिक रही थी पेट्रोल

विज्ञापन
29एमएनपी-46-कटरा स्थित पेट्रोल पंप की मशीन में दर्ज 75.18 रुपये की दर - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
कटरा समान (मैनपुरी)। किशनी थाना क्षेत्र के कटरा में संचालित एक पेट्रोल पंप पर दो रेट में पेट्रोल देने का मामला सामने आया है। शनिवार को इसकी जानकारी होने पर पेट्रोल लेने पहुंचे लोगों ने जमकर हंगामा किया। मामले की शिकायत उच्चाधिकारियों से करने की बात कही।
विज्ञापन

गांव कटरा के पास एस्सार कंपनी का पेट्रोल पंप संचालित है। शनिवार को यहां पेट्रोल डलवाने गए लोगों ने देखा कि एक मशीन जिससे पेट्रोल डाला जा रहा है उस पर पेट्रोल की दर 75 रुपये 18 पैसे अंकित है। दूसरी मशीन पर रेट 74 रुपये 18 पैसे है। लोगों ने जब दूसरी मशीन से पेट्रोल डालने की मांग की तो सेल्समैन ने मशीन खराब होने की बात कही। लोगों ने विरोध किया तो सेल्समैन ने उसी मशीन से पेट्रोल डालना शुरू कर दिया। पूरा मामला सामने आने के बाद लोगों ने पंप संचालक पर फर्जीवाड़ा करने का आरोप लगाया। उन्होंने उच्चाधिकारियों से मामले की शिकायत की भी बात कही है। जिला पूर्ति अधिकारी यूआर खान कार्रवाई की जगह शिकायत मिलने की बात कहते रहे। फोन करके शिकायत करने वालों से उन्होंने लिखित में शिकायत देने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें