फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक सप्ताह में दुरुस्त होंगे खुले डिस्ट्रीब्यूशन बॉक्स

विज्ञापन
29एमएनपी-26-कचहरी रोड पर खुले डिस्ट्रीब्यूशन बॉक्स देखते अधीक्षण अभियंता विद्युत रवि अग्रवाल - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। बिजली विभाग की ओर से लगाए गए डिस्ट्रीब्यूशन बॉक्स खुले होने की खबर प्रकाशित होने के बाद शनिवार को अधीक्षण अभियंता जांच को निकले। उन्होंने शहर में खुले डिस्ट्रीब्यूशन बॉक्स का निरीक्षण कर, उन्हें सही कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

अमर उजाला ने शनिवार के अंक में शहर में खुले पड़े बिजली विभाग के डिस्ट्रीब्यूशन बॉक्स (डीबी) की समस्या को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इसका संज्ञान लेकर शनिवार को ही अधीक्षण अभियंता विद्युत रवि अग्रवाल शहर में निकले। उन्होंने में शहर में कई जगह निरीक्षण किया। इस दौरान 15 डिस्ट्रीब्यूशन बॉक्स ऐसे चिह्नित किए, जो खुले पड़े थे। इनसे कभी भी हादसा हो सकता है। ऐसे सभी बॉक्स को सही कराने के लिए अधिशासी अभियंता प्रथम मागेंद्र कुमार अग्रवाल को निर्देशित किया। उन्होंने मरम्मत कार्य के लिए सात दिन का समय दिया है।
एसडीओ और जेई करेंगे निरीक्षण
बिजली विभाग द्वारा पहले तो खुले पड़े डिस्ट्रीब्यूशन बॉक्स को सही कराया जाएगा। देखरेख की जिम्मेदारी एसडीओ और जेई की होगी। अधीक्षण अभियंता ने निर्देशित किया कि वे नियमित निरीक्षण कर डीबी को देखेंगे। अगर कहीं भी कोई गड़बड़ी सामने आती है तो उच्चाधिकारियों को सूचित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें