फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Petrol Diesel: आगरा में निजी कंपनियों के 18 पंपों पर डीजल-पेट्रोल की बिक्री बंद, बताई जा रही यह वजह

Wed, 22 Jun 2022 07:47 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

आगरा में एक निजी कंपनी के 18 पंपों पर डीजल-पेट्रोल का स्टॉक ही नहीं है। इन पंपों पर बिक्री बंद हो गई है।
विज्ञापन
निजी कंपनी के पंप पर पसरा सन्नाटा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में निजी कंपनियों के पंपों पर डीजल-पेट्रोल की कमी हो गई है। एक कंपनी के 18 पंपों पर डीजल-पेट्रोल का स्टॉक ही नहीं है और बिक्री बंद हो गई है। रिलायंस कंपनी के पंपों पर भी खपत के मुकाबले 10 फीसदी ही स्टॉक मिल रहा है। इससे वाहन चालकों को परेशानी हो रही है।

विज्ञापन


नियारा कंपनी के पंप डीलर सनी खन्ना ने बताया कि कंपनी के जिले में 18 पंप हैं। इन पर औसतन रोजाना एक लाख लीटर डीजल-पेट्रोल की बिक्री हो रही थी। एक सप्ताह से कंपनी से डीजल-पेट्राल नहीं मिल रहा है, इसके चलते बिक्री बंद है। उन्होंने बताया कि कंपनी का तर्क है कि सरकार से डीजल-पेट्रोल 25 रुपये प्रति लीटर महंगा मिल रहा है, इस कारण खरीद नहीं कर रहे हैं। डीजल-पेट्रोल न मिल पाने से वाहन चालक लौटकर जा रहे हैं। 

सात रुपये महंगा, फिर भी 10 फीसदी स्टॉक 

रिलायंस पंप के डीलर उमेश जैन ने बताया कि रिलायंस के पंपों पर पेट्रोल सात रुपये और डीजल करीब पांच रुपये महंगे होने से बिक्री भी कम हुई है। इसके कारण भंडारण भी अधिक नहीं कर रहे हैं। रिलायंस के डीलर रितेश अरोड़ा ने बताया कि पेट्रोल-डीजल महंगा मिलने के कारण लोग आपात स्थिति में ही यहां से डीजल-पेट्रोल ले रहे हैं। बिक्री 90 फीसदी तक कम हो गई है।

आइओसी के पंपों पर पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध

आगरा पेट्रोल पंप ऑनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष रजनीश महल्होत्रा ने बताया कि जिले में करीब 200 पेट्रोल पंप हैं। इनमें से आईओसी, भारत पेट्रोलियम, हिंदुस्तान पेट्रोलियम के पंपों पर डीजल-पेट्रोल की कोई कमी नहीं है। पर्याप्त मात्रा में इन पर पेट्रोलियम पदार्थ उपलब्ध हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें