फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महंगाई की मार: 15 दिन में 8.38 रुपये महंगा हुआ पेट्रोल, डीजल पर बढ़े 8.42 रुपये, आगरा में ये है कीमत

Mon, 04 Apr 2022 04:48 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

आगरा में 20 मार्च को पेट्रोल के दाम 95.02 रुपये और डीजल के 86.53 रुपये प्रति लीटर थे। अब पेट्रोल के दाम 103.40 रुपये और डीजल के 94.95 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं।
विज्ञापन
पेट्रोल-डीजल के दाम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पेट्रोल-डीजल के दाम फिर बढ़ गए हैं। बीते 15 दिनों में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 14 बार वृद्धि हुई है। इन 15 दिनों में पेट्रोल पर 8.38 रुपये और डीजल पर 8.42 रुपये की बढ़ोत्तरी हुई है। आगरा में सोमवार को पेट्रोल के दाम 103.40 रुपये प्रति लीटर और डीजल 94.95 रुपये प्रति लीटर है। 

विज्ञापन


आगरा पेट्रोल पंप ओनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष रजनीश मल्होत्रा ने बताया कि जिले में 200 से अधिक पंप हैं। 20 मार्च को पेट्रोल के दाम 95.02 रुपये और डीजल के 86.53 रुपये प्रति लीटर थे। अब पेट्रोल के दाम 103.40 रुपये और डीजल के 94.95 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं। अभी इनकी कीमत में और इजाफा होने की आशंका है। 

ऐसे बढ़ी कीमत

20 मार्च 2022: पेट्रोल 95.02 रुपये, डीजल: 86.53 रुपये
03 अप्रैल 2022: पेट्रोल 103.40 रुपये, डीजल: 94.95 रुपये 

खेती की लागत बढ़ी

नगला हवेली के किसान चौधरी रामवीर सिंह ने कहा कि डीजल के दाम लगातार बढ़ने से खेती की लागत बढ़ गई है। इससे किसानों की दोगुनी आय कैसे होगी। सरकार को चाहिए कि डीजल पर किसानों को सब्सिडी दी जाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आने-जाने का खर्चा बढ़ा

बमरौली कटार के अमित लावनियां ने कहा कि नौकरी, पढ़ाई समेत अन्य कार्यों के लिए वाहन इस्तेमाल करना मजबूरी हो गया है। पेट्रोल के दाम लगातार बढ़ने से वाहन का खर्चा बढ़ गया है। इससे परिवार पर आर्थिक भार पड़ रहा है। 

नहीं हो पा रही बचत

आजाद नगर के राजश्री यादव ने कहा कि सिलिंडर, पेट्रोल-पीएनजी के दाम बढ़ रहे हैं। इससे खाने-पीने की सामग्री भी महंगी हुई है। बच्चों की महंगी पढ़ाई का खर्च अलग है। परिवार की आय सीमित है और महंगाई बढ़ने से बचत नहीं हो पा रही है।

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें