उत्तर प्रदेश बार काउंसिल की अध्यक्ष दरवेश यादव की हत्या का मामला अब सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है। इस मामले में सीबीआई से जांच कराने की मांग वाली याचिका पर शीर्ष कोर्ट 25 जून से सुनवाई शुरू करेगी।
याचिका में दलील दी गई है कि महिला वकीलों की सुरक्षा खतरे में है, लिहाजा उनकी सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। सुप्रीम कोर्ट ने वकील इंदू कौल की याचिका को स्वीकार करते हुए इस मामले को गंभीर बताया है।
याचिका में कहा गया है कि 12 जून को आगरा के सिविल कोर्ट में यूपी बार काउंसिल की अध्यक्ष दरवेश यादव की हत्या कर दी गई। इस मामले की सीबीआई जांच के लिए केंद्र सरकार को निर्देश दिया जाए।