फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर खड़े ट्रक में घुसी कार, तीन युवकों की मौत

Fri, 21 Jun 2019 07:37 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त कार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फतेहाबाद थाना क्षेत्र में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार की सुबह एक कार सड़क किनारे खडे़ ट्रक में जा घुसी। हादसे में कार सवार तीनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। कार में मिले आधार कार्ड के आधार पर मृतकों की पहचान कराई जा रही है। माना जा रहा है कि कार चालक को झपकी आ गई होगी। इस कारण वह खड़े ट्रक को देख नहीं पाया।
विज्ञापन


शुक्रवार की सुबह लखनऊ की ओर से आई-20 कार (डीएल-12 सी 6925) आगरा की ओर जा रही थी। इसमें तीन लोग सवार थे। कार 32वें माइल स्टोन पर खड़े ट्रक में घुस गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का आगे का हिस्सा ट्रक के पिछले हिस्से में फंस गया। कार सवार तीनों लोग अंदर ही फंस गए।

हादसे की सूचना पर यूपीडा की टीम मौके पर पहुंची तथा किसी तरह कार को ट्रक के नीचे से निकालकर तीनों युवकों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक तीनों की मौत हो चुकी थी। इस बीच पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं कार में मिले आधार कार्ड आदि के आधार पर मृतकों की पहचान के प्रयास शुरू किए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इन नामों के मिले आईडी कार्ड

कार में सचिन चौहान पुत्र जगपाल चौहान निवासी वंदना एंक्लेव 555 खोड़ा कॉलोनी खोड़ा गाजियाबाद, अतुल भास्कर पुत्र रंजीत कुमार निवासी कासिमपुर आराजी ब्रह्मपुरा समस्तीपुर बिहार के आधार कार्ड मिले हैं। वहीं एक अन्य का नाम प्रभाकर पांडेय बताया जा रहा है। सीओ प्रभात कुमार ने बताया कि कार में मिले मोबाइलों के आधार पर परिजनों से संपर्क किया जा रहा है।

झपकी हो सकती है हादसे का कारण

माना जा रहा है कि कार चला रहे सचिन चौहान को संभवत: झपकी आ गई थी। तभी कार अनियंत्रित होकर ट्रक में घुस गई। हादसा इतना भीषण था कि ट्रक में घुसी कारको यूपीडा के कर्मचारियों ने निकालने की काफी मशक्कत की। बाद कार को काटकर शवों को बाहर निकाला गया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें