मैनपुरी के सीजेएम कोर्ट में सीतापुर एसपी के खिलाफ याचिका दायर की गई है। सीजेएम ने याचिका को पंजीकृत करके संज्ञान लेते हुए सुनवाई के लिए 12 नवंबर की तारीख तय कर दी है। दीवानी के वकील अजीतकांत मिश्रा ने अपने अधिवक्ता सौरभ यादव के माध्यम से याचिका दायर कराई है।
याचिका में कहा है कि 31 अक्तूबर को सीतापुर में वकीलों और पुलिस के बीच हुई कहासुनी के बाद एसपी सीतापुर प्रभाकर चौधरी ने पुलिस का समर्थन करते हुए समस्त वकीलों के प्रति अशोभनीय भाषा का प्रयोग किया।
सोशल मीडिया पर एसपी ने लिखा कि नागरिकों के दिल में व्याप्त वकीलों की दहशत को दूर करना मेरी प्राथमिकता है। उनका यह कृत्य वकील समुदाय पर सीधा आरोप है। इससे अधिवक्ता समाज अपने आप को अपमानित महसूस कर रहा है।