पेठा कारखाने में काम करते कर्मचारी
- फोटो : अमर उजाला
25 करोड़ रुपये का कारोबार प्रभावित
पेठे की लगभग 500 इकाइयां और इतनी ही फुटकर दुकानें हैं। 50 करोड़ रुपये का सालाना टर्नओवर है। ताजमहल बंद रहने के कारण 350 इकाइयों में काम ठप पड़ा है। अब तक 25 करोड़ रुपये का कारोबार प्रभावित हो चुका है।
- राजेश अग्रवाल, अध्यक्ष, शहीद भगत सिंह पेठा कुटीर एसोसिएशन
ताज के पास दुकान बंद पड़ी है
मेरी ताजमहल के निकट दुकान है, जो पिछले पांच सालों से संचालित थी। अब बंद पड़ी है। ऐसा संकट का समय पहले नहीं देखा। हालांकि अब कारोबार रफ्तार पकड़ने की उम्मीद है।
- जगमोहन सिंह, कारोबारी
ये भी पढ़ें: डॉ. दीप्ति की मौत का मामला: वारंट जारी होने पर भी आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर पाई पुलिस
80 फीसदी उद्योग पर्यटन से
80 फीसद उद्योग पर्यटन पर निर्भर है। स्मारक खुलने से कारोबार 30 फीसद की वृद्धि की उम्मीद है। क्योंकि फिलहाल यातायात व्यवस्था सुचारू नहीं है। इसलिए धीरे धीरे कारोबार में इजाफा होगा।
- संजीव सिंघल, उद्यमी