आगरा के खेरिया एयरपोर्ट को बम से उड़ने की धमकी मिली तो सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गईं। एयरपोर्ट की सुरक्षा को तत्काल बढ़ा दिया गया। इसके साथ ही एयरपोर्ट पर चेकिंग शुरू करा दी गई। ये धमकी सीआईएसएफ को मेल पर दी गई। इससे पहले ताज को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी।