फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत, परिजनों में कोहराम

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। कासगंज-कछला मार्ग पर गोरहा पेट्रोल पंप के समीप शुक्रवार की रात कार की टक्कर से सड़क किनारे खड़े युवक की मौत हो गई। घटना की रिपोर्ट मृतक के भाई ने कार चालक के खिलाफ दर्ज कराई है।
विज्ञापन

शंकरलाल निवासी नगला सूखा सोरों और उनके भाई प्रेमप्रकाश बाइक से कासगंज किसी कार्य से आ रहे थे। जब वह पेट्रोल पंप के समीप पहुंचे तो प्रेम प्रकाश पेशाब करने के लिए झाड़ी में चला गया, जबकि शंकरलाल बाइक पास ही खड़े रहे। तभी तेज रफ्तार से आ रही कार ने उनमें टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर घायल हो गए। हादसे पर बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। इस दौरान ग्राम नगला हीरा आदि के लोग एकत्रित हो गए। शंकरलाल को जिला अस्पताल में ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरने की कार्रवाई कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की तहरीर प्रेमप्रकाश ने कार चालक हर्ष निवासी बेेलनगंज कचहरी घाट छत्ता आगरा के खिलाफ दी। उनकी तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें