फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटा में आरिष शास्त्र को शिवलिंग के रूप में पूज रहे लोग, महात्मा बुद्ध ने की थी स्थापना

Sat, 02 Jan 2021 01:03 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा

सार

  • 517 ईसा पूर्व राजा बैरज के आग्रह पर यहां आए थे महात्मा बुद्ध
  • स्थापित किए थे काले गोल पत्थर के चार आरिष शास्त्र
विज्ञापन
अतरंजी खेड़ा में स्थापित आरिष शास्त्र - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एटा जिले के मिरहची स्थित बौद्ध तीर्थ स्थल महाकारुणिक बुद्ध विहार बैरंजा में 517 ईसा पूर्व महात्मा बुद्ध ने जिन आरिष शास्त्रों की स्थापना की थी, उनमें से एक आरिष शास्त्र को स्थानीय लोग शिवलिंग के रूप में पूज रहे हैं, जबकि यह बौद्ध समाज का प्रमुख आधार स्तंभ है।

विज्ञापन

एटा जिला मुख्यालय से करीब 35 किलोमीटर दूर अतरंजी खेड़ा के नाम से मशहूर स्थान पर कंटीली झाड़ियों और मिट्टी के टीलों का बड़ा भूखंड है, जिसकी पर्यटन विभाग ने चाहरदीवारी कराई है और यह पुरातत्व विभाग से संरक्षित है। यहीं 517 ईसा पूर्व खेड़ा के राजा बैरज के आग्रह पर महात्मा बुद्ध प्रवास के दौरान रुके थे। 
महात्मा बौद्ध ने यहां काले पत्थर की गोल आकृति के चार पत्थर स्थापित किए। इन्हें नाम दिया आरिष शास्त्र। देश में उन्होंने ऐसे 12 आरिष शास्त्र अलग-अलग स्थानों पर स्थापित किए। इसमें से अतरंजी खेड़ा में चार आरिष शास्त्र एक साथ स्थापित किए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

देश में 12 स्थान पर हैं आरिष शास्त्र
भंते प्रज्ञा सिंह ने बताया कि महात्मा बुद्ध ने देशभर में प्रवास के दौरान करीब 12 आरिष शास्त्र विभिन्न स्थानों पर स्थापित किए। इनके माध्यम से बौद्ध धर्म के प्रचार-प्रसार सहित इन पर लिखीं पंक्तियां बौद्ध समुदाय के लिए विशेष हैं। कारण महात्मा बुद्ध का इन्हीं पत्थरों पर उत्कीर्ण आलेख मिलता है। बताया कि त्रिपुरा, हिमाचल प्रदेश, तिब्बत, आसाम, अरुणाचल प्रदेश सहित बौद्ध स्थानों पर यह आरिष शास्त्र स्थापित हैं। 

लोग कर रहे पूजा-अर्चना 
अतरंजी खेड़ा में स्थित चार आरिष शास्त्रों में से दो आरिष शास्त्रों पर महात्मा बुद्ध द्वारा दिए गए संदेश अंकित हैं, जबकि एक आरिष शास्त्र के पत्थर पर उत्कीर्ण पंक्तियां गायब हो गई हैं। इसके चलते लोगों ने इसे काले पत्थर का शिवलिंग मानकर पूजा-अर्चना शुरू कर दी। हालांकि उसके समीप ही तीन अन्य आरिष शास्त्र स्थापित हैं, पर लोगों की आस्था के आगे यह गौढ़ हो गए हैं। एक आरिष शास्त्र पर ग्रामीणों ने कोठरी बनाकर उसे मंदिर का रूप दे दिया है। 

भंते प्रज्ञा सिंह ने कहा कि महात्मा बुद्ध ने अपने प्रवास के दौरान जिन चार आरिष शास्त्रों की स्थापना अतरंजी खेड़ा में की थी, उसमें से एक को लोग शिवलिंग के रूप में पूज रहे हैं। ग्रामीणों की आस्था के चलते ऐसा हो रहा है, हमने भी कभी विरोध नहीं किया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें